Big NewsDehradun News
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य बने अनंत अंबानी, आदेश जारी


देहरादून। देश और दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अम्बानी के बेटे अनन्त अम्बानी को उत्त्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में सदस्य मनोनीत किया गया है। सचिव दिलीप जावलकर की ओर से इसका आदेश भी जारी किया गया है। 26 साल के अनन्त अम्बानी को दानदाता की श्रेणी के तहत बोर्ड में सदस्य बनाया गया है।