Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: महाराज के बाद अब विधायक विनोद चमोली बोले : खारिज नहीं किया जा सकता देवस्थानम बोर्ड

vinod-chamoli

देहरादून: चार धाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर भाजपा में संग्राम छिड़ा हुआ है। जहां इस फैसले को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत पहले ही यह कह चुके हैं कि इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। लेकिन, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस पर कोई पुनर्विचार नहीं होने वाला है। हालांकि वो फिर अपने बयान से मुकर गए, जबकि उनके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। उनका तीर्थ पुरोहित जमकर विरोध कर रहे हैं।

महाराज ने अपने बयान को लेकर अभी पलटी मारी ही थी कि अब धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि चार धाम देवस्थानम बोर्ड को खारिज किए जाने के बजाय उसे मजबूत किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि यह विधानसभा से पास हुआ है और विधानसभा में सभी सदस्यों के द्वारा राज्य हित में इसे पास कराया गया था, जिसे खारिज नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी कहा कि जहां हो सकता है जो कमियां हों, उनमें सुधार कर लिया जाए। इसमें सुधार कर बोर्ड को और मजबूत करने की जरूरत हैं। इससे एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मौहौल बन सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें