Big NewsPithoragarh News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नदी में नहाने गए 5 युवक, पांचों की मौत

.

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर पिथौरागढ़ जिले से हैं, जहां नदी में 5 युवक नहाने गए थे। पांचों की नदी में डूबने से मौत की खबर है। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है श। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचने वाली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के सेराघाट में गणाई गंगोली से नहाने गए पांच किशोर नदी में डूब गए। पांचों की ही डूबने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि नहाने आए सभी बच्चे गणाई गंगोली के सिमाली, पूना अैर धौलियाइर गांव के रहने वाले हैं। भाई जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय विधायक मीना गंगोला को लगी वह मौके के लिए रवाना हो गई है।ग्रामाीणों ने डूबे हुए पांचों बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें