Big NewsNational

देश से बुरी खबर : टेंपो और बस की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर: यूपी के कानपुर से बड़ी खबर है इस खबर से आज देश भर में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कानपुर में सड़क हादसे में 17 लोगों की जान चली गई है। हादसे का मंजर भयानक है। कानपुर में मंगलवार रात सचेंडी के किसान नगर के पास टैम्पो और बस में टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गए। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हैं। मरने वाले सभी टैम्पो सवार बताए जा रहे हैं। ये लोग

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा दिये जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें