HighlightUdham Singh Nagar News

किच्छा बाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर किया विरोध

Covid curfew in uttarakhand

उधम सिंह नगर :सरकार की नई गाइड लाइन से परेशान देवभूमि व्यापार मंडल समिति की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाल निकाल कर भैंस के सामने बीन बजाते हुए सरकार को विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का जुलूस एसडीएम कार्यालय के सामने एक धरने में परिवर्तित हो गया।

इस दौरान उन्होंने बाजार खोले जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। देवभूमि व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने मई महीने से कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। जिसके कारण व्यापारियों के रोजगार बंद पड़े है। छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिती लगातार खराब होती जा रही है।

वर्तमान में कोरोना के मरीजों का प्रतिशत लगातार कम हो रहा है। इसलिए सभी व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति दी जा जानी चाहिए। जिससे व्यापारी अपना घर खर्च चलाने के साथ ही अपने बच्चों का लालन पालन कर सके। प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश गुप्ता, गौरव अरोरा, प्रदीप पुजारा, जगरुप सिंह गोल्डी प्रथ्वी पाल सिंह, दुलीचंद आदि थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें