उत्तराखंड : बाजार नहीं खोल रही सरकार, व्यापारियों ने थाने में जाकर दी गिरफ्तारी


हल्द्वानी : व्यापारियों का प्रदर्शन और विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार खोलने की मांग को लेकर आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने हल्द्वानी कोतवाली में जाकर अपनी गिरफ्तारी दी और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं नवीन वर्मा का कहना है कि आज बाजार बंद हुए 45 दिन से ऊपर का समय हो गया हैं। लेकिन, राज्य सरकार दुकानें खोलने पर कोई विचार नहीं कर रही है इसी के विरोध में हमने आज कोतवाली में गिरफ्तारी देकर अपना विरोध जताया है।
वहीं, कोतवाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। केवल इनका ज्ञापन लेकर इन लोगों को छोड़ा जा रहा है अपनी मांगों को लेकर व्यापारी लगातार प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। वही व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बाजार नहीं खोला गया तो वो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।