Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस दिन से चलने लगेगी ये ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

kathgodam-delhi express

देहरादून: यात्री की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन काठगोदाम-देहरादून विशेष (04125) गाड़ी का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह विशेष गाड़ी 11 जून से काठगोदाम से चलाई जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार एवं रविवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में देहरादून-काठगोदाम विशेष (04126)  गाड़ी दस जून से देहरादून से चलेगी।

रेलवे के वरिष्ठ प्रवक्ता के मुताबिक, यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें