Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आजिम, तेजाब से जला डालने की धमकी

देहरादून: एक नाबालिग लड़की को सऊदी अरब में नौकरी लगवाने का लालच देकर एक युवक पिछले तीन साल से धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। जब वो सफल नहीं हुआ तो शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। फोटो वायरल करने और किसी को बताने पर मुंह पर तेजाब डालने की धमकी तक डे डाली। मामले में शिकायत मिलने के बाद पटेलनगर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार, गांधीग्राम के एक व्यक्ति ने तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कुछ दिनों से काफी परेशान थी। 31 मई को बेटी रोते हुए किसी अजीम नामक युवक से बात कर रही थी। पिता ने जब बेटी से परेशान होने व रोने का कारण पूछा तो बेटी ने पूरी बात बता दी। कहा कि सहेली के माध्यम से आइएसबीटी पर अंडे की ठेली लगाने वाले अजीम नाम के युवक के संपर्क में आई थी। अजीम ने सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने की बात कही थी। इसके लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी थी। जिसके लिए उसने मना कर दिया था।

इसके बाद भी वह लगातार पिछले तीन साल से धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। अजीम ने अब छेड़छाड़ भी शुरू कर दी है। उसके पास कुछ फोटो भी हैं, जिन्हें बात नहीं मानने पर इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं किसी को बताने तेजाब से जला डालने की बात भी कही। आरोपी अजीम निवासी मेहमदपुर, गागलहेड़ी, सहारनपुर वर्तमान निवासी हामिद कालोनी, माजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें