HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : इन गांवों में पहुंची वैक्सीन, टीका लगाने में युवा सबसे आगे

चमोली: एक बार फिर से जिले में वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद 18 ़ के लिए दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है।पिछले सप्ताह के अंतिम दिनों में यहां वैक्सीन समाप्त हो गई थी।जिस कारण युवक युवतियों में निराशा पनप गई थी। शनिवार को पहुंची वैक्सीन की खेप के बाद युवा अपने स्लॉट बुक कराने में व्यस्त हैं, तो जिनके स्लाट बुक हो चुके थे उन्होंने आज वैक्सीन सेंटरों पर जाकर वैक्सीन लगवाई। पिण्डरघाटी के ग्राम पंचायत चोपता के अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नारायण बगड़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वैक्सीन सेंटर में रविवार को 90-90 युवक-युवतियों को वैक्सीन लगाई गई।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वैक्सीन सेंटर की एएनएम शशि सुमन सजवाण ने बताया कि हम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन करवा रहे हैं।और क्रमवार लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं और वैकसीन लगाने के उपरांत उन्हें आधे घंटे के लिए प्रतिक्षा कक्ष में रुकने की सलाह देते हुए उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसी तरह कडाकोट पट्टी के ग्राम पंचायत चोपता के.स्वास्थ्य केंद्र के वैकसीन सेंटर पर आज से वैक्सीनेशन सुरू हो गया है।

क्षेत्र लगभग 25 ग्राम पंचायतों वाला बडा क्षेत्र है, जिनके लिए नारायणबगड़ मुख्य बाजार पहुंच कर वैकसीन लगवाना बहुत ही मुश्किल काम है।वैसे भी लॉकडाउन के कारण यातायात सुविधाएं ध्वस्त हो रखे हैं।तो यहां पर वैक्सीनेशन सेंटर के प्रारंभ होने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिली है।आज यहां वैक्सीनेशन के प्रारंभ होने के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भी मौजूद रहे।उन्होंने गांव में लोगों को मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें