Big NewsUdham Singh Nagar News

किसानों का हल्ला बोल, भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के कार्यालय का किया घेराव, लगाई आग

उधम सिंह नगर :किच्छा मे संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किच्छा में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा नवीन गल्ला मंडी से जुलूस निकलते हुए भाजपा विधायक राजेश शुक्ला के कैम्प कार्यालय का घेराव करने पहुचें। जहां पर भाजपा विधायक के कैम्प कार्यालय से पूर्व पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेड पर किसानों को रोक दिया गया।

पुलिस व किसानों के बीच काफी संघर्ष हुआ और बाद में किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेड पर केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि संशोधन अधिनियम की प्रति को आग में लगाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान किसान नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कृषि संशोधन अधिनियम 2020 के विरोध मे पूरे देश के किसानों में अक्रोश है ,लेकिन सरकार उसके बाद भी इस अधिनियम को खत्म करने को तैयार नहीं है। किसानों ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि किसानों को सरकार पूंजीपतियों के अधीन करना चाह रही है। अगर सरकार ने जल्द ही अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका परिणाम भुगतान पडे़गा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें