Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : कोरोना से आज 43 मौतें, 4000 से ज्यादा हुए ठीक

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 892 मामले सामने आए हैं, जबकि 43 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 15 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 58 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,631 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में आज 4,006 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 19,283 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 32 हजार 959 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 9 लाख 01 हजार 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 195 रह गई है। वहीं आज 24,941 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें