HighlightNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर: रामनगर के ग्राम छोई निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली है। छात्र नेता ने खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे के करीब अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव को संयुक्त चिकित्सालय भी ले कर गए, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। गौरव के निधन से छात्र-छात्राओं में दुख की लहर है। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया है कि गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। लेकिन मृत्यु के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। गौरव 2016 में रामनगर महाविद्यालय में एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें