HighlightNainital News

उत्तराखंड: नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 150 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

लालकुआं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नशे के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 150 नशे के इंजेक्शन और सीरिंज बरामद की गई हैं। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ गठित टीम के बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को शक होने पर एक व्यक्ति को रोका पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उस्मान पुत्र हनीफ निवासी मसवासी पोस्ट मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित 150 इंजेक्शन व सीरिंज बरामद हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नशीले इंजेक्शन जब्त कर लिए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह इंजेक्शन उत्तर प्रदेश से लाकर यहां पर नशे के आदी लोगों को बेचता है वही पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस यहां अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी रूप में पनपने नहीं दिया जाएगा। इधर, अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, कास्टेबल दयाल नाथ शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें