HighlightNational

CM के एक आदेश पर 24 दिनों में 450 गिरफ्तार, 264 मुकदमे दर्ज

असम: पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत बीते 24 दिनों में 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 मई से 31 मई के दौरान 264 मामले दर्ज किए गए और 441 लोगों को गिरफ्तार किया। श्मादक पदार्थ के खिलाफ जंगश् के तहत विभिन्न जिलों में रोज गिरफ्तारियां हो रही हैं।  हिमंत बिस्व सरमा ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर कार्रवाई का आदेश दिया था।

सरमा ने हाल ही में कहा था कि राज्य सरकारों का लक्ष्य नशीले पदार्थों से मुक्त समाज बनाना है और असम पुलिस नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस ने अवैध मादक द्रव्य व्यापार के खिलाफ पिछले महीने एक बड़ा अभियान चलाया था और नशीले पदार्थ बेचने वालों के नेटवर्क को बहुद हद तक कमजोर कर दिया गया है।

अब तक हुई जब्ती में 6.57 किलोग्राम हेरोइन, 5,785.85 किलोग्राम गांजा, 92,366 नशीली गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने 17,11,130 रुपये नकदी के साथ 20 ग्राम मॉर्फीन और 426 ग्राम अफीम भी जब्त की है।प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस राज्य में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मादक पदार्थों की समस्या से मुक्त हो जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें