उत्तराखंड : राशन कार्ड धारकों को मिलेगी इस महीने 2 किलो चीनी, शासनादेश जारी


देहरादून- राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां बता दें कि अब राशन कार्ड धारकों को हर महीने 2 किलो चीनी भी मिलेगी। बता दें कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई थी और साथ ही सीएम नेे गंगोत्री में बयान दिया था कि उनकी सरकार लोगों को राशन में चीनी देगी। कैबिनेट में खाद्य विभाग के भी 2 आवश्यक प्रस्ताव भी मंजूर हुए थे। सत्र 2020-21 में सहकारिता विभाग द्वारा लक्ष्य से 1.10 लाख कुंतल अधिक धान की खरीद की गई थी, जिस कारण उस वक्त वह ई-पोर्टल पर अंकित नहीं हो पाया था, खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने उक्त विषय को कैबिनेट में पास करवाकर तत्काल उन्हें ई-पोर्टल में चढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
जिसके बाद 1.10 लाख कुंतल धान को भी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदा जा सकेगा। वहीं बंशीधर भगत ने जून, जुलाई और अगस्त माह के लिए प्रत्येक राशनकार्ड धारक को 25 रु प्रति किलो के हिसाब से 2 किलो चीनी देने का वादा किया था। जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी थी, उसके भी शासनादेश सोमवार को जारी हो चुके हैं।