Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : विवाहिता ने लगाई फांसी! डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून : शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी 38 नई बस्ती चंदन नगर है, जिसकी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही गौरव से शादी हुई थी। सुनीता ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें