HighlightNainital News

उत्तराखंड : किराएदार की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मकान मालिक ने किराएदार की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। बच्ची का पिता अपने घर बरेली में था, जबकि यहां बच्ची की मां, मामा और एक भाई था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मकान में भवन निर्माण का कार्य करने वाला बरेली का श्रमिक परिवार किराए पर रह रहा था।

पीड़ित नाबालिक के परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। शिकायत के अनुसार 19 मई की शाम को उसकी 12 साल की बेटी को मकान मालिक जबरन अपने कमरे में ले गया और उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी तो ठेकेदार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर नाबालिक को उसके मामा के साथ गांव भेज दिया।

मामा ने गांव में पहुंचकर बच्ची के पिता का सारी जानकारी दी, जिसके बाद नाबालिग के पिता ने बनभूलपुरा थाने में मामले की तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मकान मालिक नवाबी रोड पर पंचर की दुकान चलाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें