Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : खतरनाक हो रहा ब्लैक फंगस, 244 पहुंचा आंकड़ा, इतनी मौतें

Black fungus getting dangerous

देहरादून: कोरोना के मामलों में जहां कमी आ रही है। वहीं, लोग अब ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में जिस तरह फंगस के मामले बढ़ रहे हैं, वह चिंता बढ़ा रहे हैं। सात लोगों को ब्लैक फंगस से मौत हो गई, जिसके बाद इस बीमारी से पीड़ि‍त मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 244 पर पहुंच गया है। इनमें से 13 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एम्स ऋषिकेश में फंगस के अब तक सबसे अधिक 147 मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में 26, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 24, दून मेडिकल कालेज में 12 व मैक्स अस्पताल में नौ मरीज भर्ती हो चुके हैं। नैनीताल में भी फंगस के 19 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में भी एक-एक मामला आया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें