Big NewsNainital News

दुखद खबर : मां-बाप के बाद व्यवसायी बेटा भी हारा कोरोना से जंग, परिवार में तीसरी मौत

कोरोना ने अब तक कईयों की जान ले ली है और कईयों का घर उजाड़ दिया है। किसी ने मां-बाप खोए तो किसी ने पति खोया, किसी ने पत्नी खोई तो किसी ने बेटा खोया, तो किसी ने खोई। घर में कोहराम मच गया। इस कोरोना ने तो अपनों को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। अपने अपनों से दूर हो गए। ऐसी ही दुखद खबर नैनीताल के लाल कुआं से सामने आई है, जहां माता-पिता के बाद अब बेटा भी कोरोना से जंग हार गया।

आपको बता दें कि लाल कुआं के प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी महेश भट्ट का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। माता पिता की मौत के बाद युवा व्यवसायी बेटा भी कोरोना से जंग हार गया। इस खबर से पूरे लाल कुआं क्षेत्र में शोक की लहर है परिवार में लगातार तीसरी मौत से कोहराम मचा हुआ है।

निकटवर्ती क्षेत्र नारायणपुर हल्दूचौड़ निवासी समाजसेवी महेश भट्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वो कई दिनों से हल्दवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व नगर के वार्ड नंबर चार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी मथुरा दत्त भट्ट की पत्नी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। जिसके एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमित मथुरा दत्त भट्ट ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। उनके जेष्ठ पुत्र महेश भट्ट भी उसके बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे जहां आज उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें