Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: UKSSSC परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, ये है तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

lecturer vacancy in uttarakhand 2020

देहरादून: कोरोना काल में कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित हो गई। जबकि कई अभी होनी बाकी हैं। ऐसे में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा तैयारियों में जुट गया है। लेकिन, आयोग ने अब परीक्षा का समय और सवालों की संख्या घटाने की कवायद तेज कर दी है। इस पर जल्द फैसला हो सकता है।

कोरोना की पहली लहर के दौरान आयोग ने कई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन किया था। आयोग ने टैबलेट के माध्यम से भी सफलतापूर्वक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं कराई थीं। अब कोरोना की दूसरी लहर में इसी ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न को आगे बढ़ाते हुए आयोग परीक्षाओं का समय और सवाल घटाने पर काम कर रहा है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इसके तहत परीक्षा का समय दो घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे करने और सवालों की संख्या 100 से घटाकर 80 करने पर विचार किया जा रहा है। इस दिशा में जल्द ही फैसला होने जा रहा है। ऐसा करने पर एक दिन में परीक्षाओं की तीन पालियां आसानी से हो पाएंगी और भर्तियों की गाड़ी दोबारा दौड़नी शुरू हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें