HighlightUdham Singh Nagar News

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी : उधम सिंह नगर की सितारगंज चीनी मिल पीपीपी मोड में चलेगी, टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ

 

ऊधमसिंह नगर : शासन ने दिसंबर 2017 को बंद चीनी मिल को पीपीपी मोड में पुन: चलाने को टेंडर निकाल दिए हैं। एक जुलाई को टेक्निकल व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। आगामी सत्र से मिल गन्ना पिराई का शुरू हो जाएगा।

सितारगंज की किसान सहकारी चीनी मिल को 5 दिसम्बर 2017 को बंद कर दिया था। यहां तैनात कर्मचारियों को वीआरएस दे दिया था। इसके बाद से किसान, राजनैतिक दल आंदोलनरत थे। सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का गठन भी किया गया था। सरकार ने एक बार पुन: मिल चलाने के लिए निविदा आंमत्रित कर दी है। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने मिल पुन: संचालित करने के निर्णय का स्वागत किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें