HighlightNainital News

उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू में दुकानें बंद, व्यापारियों ने बेची सब्जी और फल

हल्द्वानी : कोविड के चलते दुकानें बंद हैं जिसके चलते व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसके विरोध में अब व्यापारी संगठन सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में है। हल्द्वानी में आज व्यापारियों ने फल और सब्जी बेचकर अपना विरोध जताते हुए कहा कि दुकानें बंद होने से व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

व्यापारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है व्यापारी कर्ज के बोझ तले दब गया हैं लेकिन सरकार व्यापारियों को राहत देने के बजाय उल्टा उनकी दुकानें खोलने की अवधि को आगे बढ़ा रही है जिसके चलते दुकानदारों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है।

मजबूरन कई व्यापारी अब सब्जी और फल का ठेला लगाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहे है।ऐसे में सरकार ने अगर जल्द व्यापारियों की मांग नहीं मानी तो व्यापारी जबरदस्ती दुकान खोलकर अपने कारोबार को शुरु करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें