Haridwar News

पुतला फूंककर बोले अधिवक्ता : पुलिस को पीटेंगे, हम पर कार्रवाई करे और फिर हम पुलिस पर कारवाई करवाएंगे

हरिद्वार : लक्सर पुलिस पर चेकिंग के नाम पर एक अधिवक्ता के साथ जबरदस्ती चालान काटकर बदसलूकी करने का आरोप है।  पुलिस पर आरोप है कि जब चालान नहीं दिया तो युवक को कोतवाली ले आई जहां उसके खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन तथा सरकारी कार्य में बाधा जैसे संगीन धाराओं में अति शीघ्र मामला दर्ज कर दिया गया। जब मामले की सच्चाई लोगों के सामने आई तो सैकड़ों की संख्या में लोग और अधिवक्ता लक्सर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली परिसर मैं धरना दे दिया। जब हालात ज्यादा बिगड़ते देखे तो लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी व लक्सर कोतवाल ने उक्त युवक को सेक्शन 41 के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया।

पुलिस द्वारा किए गए इस अपमान को तहसील के अधिवक्ता बर्दाश्त नहीं कर सके। पुलिस की बढ़ती हठधर्मिता को लेकर अधिवक्ताओं ने तत्कालिक बैठक की। गुस्साए अधिवक्ताओं ने लक्सर तहसील परिसर में ही पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून केवल पुलिस ही नहीं जानती हम भी जानते हैं। पुलिस कानून के नाम पर लोगों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जमकर अवैध वसूली कर रही है। वह हर रोज आम आदमी और अधिवक्ताओं को परेशान करने पर लगी हुई है। लक्सर पुलिस हम लोगों के ऊपर मुकदमे दर्ज कर रही है। यह लड़ाई आखरी छोर तक चलेगी और हम इस लड़ाई को आखरी छोर तक लड़ेंगे। लक्सर पुलिस हमारे ऊपर कार्रवाई करें और हम लक्सर पुलिस के ऊपर कारवाई करवाएंगे।

अधिवक्ताओं ने यहां तक कह डाला कि अगर पुलिस अपनी कारगुजारी पीछे नहीं हटती है तो तहसील परिसर में पुलिस के साथ मारपीट का खेल खेलने से भी हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच उलझे हुए इस मामले से ऐसा लगता है कि जल्दी ही मामले में कोई नया मोड़ आ सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें