Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : पुलिस कर रही थी चेकिंग, बाइक चोर लग गया हाथ


रामनगर: रामनगर कोतवाली की पीरुमदारा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पीरूमदारा पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह वाहन रामनगर के कॉर्बेट कॉलोनी से चुराया गया था। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को रोका गया। उससे बाइक के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वो नहीं बता पाया।
संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। उसने बताया कि बाइक मोहल्ला कॉर्बेट नगर रामनगर से चोरी की गई है। जिस संबंध में थाना रामनगर में पहले से ही मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।