Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां 2 गुटों में फायरिंग, राह चलते बुजुर्ग को लगी गोली

मंगलौर क्षेत्र के बिझौली में कबूतरबाजी को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। बीच बचाव करने आये राहगीर के पैर में गोली लग गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बिझौली बाईपास पर कबूतर बाजी के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला कहासुनी से गाली गलौज तक पहुंचा तो एक पक्ष के लोगो ने फायरिंग शुरू करदी। बीच बचाव करने आये व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। पीड़ित नीचे गिर कर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर पर भर्ती कराया । ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू करदी है पुलिस ने तीन नामज़द लोगो के साथ दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें