Haridwar NewsHighlight

एक बार फिर रद्द हुआ मंत्री सतपाल महाराज का दौरा, किसानों में रोष, निराश लौटे

Atpal

लक्सर : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आज फिर 1 जून को भी लक्सर में दौरा किन्ही कारणों के चलते रद्द हो गया। मंत्री का लक्सर का दो बार रद्द हुए दौरे के चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों में भारी भरकम रोष है। निराश किसान अपने-अपने गंतव्य को लौटे।

आपको बता दें कि सिंचाई मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज निरीक्षण करने लक्सर और खानपुर क्षेत्र आना वाले थे। साथ ही लक्सर के बालावाली नीलधारा गंगा पर बने तटबंध का भी जायजा लेते जो 2017 में आई बाढ़ में टूट गया था। 31 मई को भी किन्हीं कारणों के चलते लक्सर का दौरा रद्द हो गया था।

बता दें कि सतपाल महाराज को लक्सर के बालावाली राजकीय स्कूल मैदान में हेलीपैड से पहुँचना था। आज के दौरे को लेकर प्रशासन सुबह से ही व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट था लेकिन एक बार फिर सिंचाई मंत्री का दौरा रद्द हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें