HighlightUdham Singh Nagar News

ब्रेकिंग : किच्छा देवरिया टोल पर किसान की झंडा लगी गाड़ी से लिया टैक्स तो बंद करा देंगे टोल!

 उधम सिंह नगर :भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने टोल प्लाजाओं पर किसानों से टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि यदि प्लाजाओं पर किसानों से टैक्स वसूली की गयी तो किसान इन्हें बंद करा देंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपने वाहनों में झंडा लगाने की भी अपील की है, ताकि प्लाजा पर उनकी पहचान हो सके।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक मोहार सोमवार को समर्थकों के साथ एनएच 74 पर किच्छा के चुटकी देवरिया टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने टोल प्रबंधन से बात करते हुये कहा कि लंबे समय से टोल प्लाजा पर किसानों से टोल वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। प्रबंधन से कहा कि किसानों के वाहनों पर झंडा लगा हो तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाये। चेतावनी दी कि अगर किसानों के झंडा लगे वाहनों से वसूली की गयी तो टोल प्लाजा को बंद करा दिया जायेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर झंडे लगायें।

इस दौरान मोहार ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने की भी अपील की।इस मौके पर गुरसेवक सिंह मोहार ,हरजिंदर सिंह संधु युवा जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर भारतीय किसानयूनियन(चंदूनी),अजविंदर सिंह , इंदरजीत सिंह , मनप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, सनी हुंदल, बलजिंदर सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें