Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: इस अस्पताल में ब्लैक फंगस के 142 मामले, तेजी से बढ़ रही संख्या

ऋषिकेश: ब्लैक फंगस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में ब्लैक फंगस के मामले 200 के पार पहुंच चुके हैं। अकेले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में म्यूकोर माइकोसिस( ब्लैक फंगस) के कुल 142 केस आ चुके हैं। आज किसी भी मरीज की मृत्यु की खबर नहीं है।

अस्पताल से अभी तक 9 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 124 मरीज भर्ती हैं। लगातार मरीजों की सख्या बढ़ने और इंजेक्शन नहीं मिलने से इलाज में देरी तो ही रही है। साथ ही सर्जरी की नौबत भी अधिक आ रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें