HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: स्मार्ट तरीके से होगा काम, दरोगा मोबाइल टैब से तैयार करेंगे जांच रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर: थानों में दर्ज होने वाले मुकदमों की जांच रिपोर्ट संबंधित जांच अधिकारी तैयार करते हैं। लेकिन, अब पुलिस इसके लिए पहले जैसा पुराना पेन, कागज, डायरी और फिर कंप्यूटर वाला तरीका नहीं। बल्कि आधुकिन मोबाइल टैब से जांच करने की तैयारी में हैं। इसके लिए पूरी योजना तैयार हो चुकी है। ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस मुख्यालय से 105 मोबाइल टैब मिल भी चुके हैं। इससे जांच अधिकारी को समय तो बचेगा ही, साथ ही जांच में भी तेजी आएगी।

अब तक थानों में केस दर्ज होने के बाद दरोगा को जांच के बाद थानों के कंप्यूटर पर रिपोर्ट तैयार करनी होती थी। विवेचना के दौरान एक नंबर पर मुकदमों के पंजीकरण संख्या, नंबर दो पर क्राइम डिटेल, तीन नंबर पर गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण, चार नंबर पर संपत्ति का विवरण व पांच नंबर पर चार्जशीट या अंतिम एफआईआर जैसी जानकारी देनी होती है।

पुलिस मुख्यालय अब तफ्तीश के तरीकों को भी स्मार्ट बना रहा है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर में 105 स्मार्ट इविडेंस कलेक्टिंग टूल किट टैब भेजे गए हैं। सभी टैब विवेचकों को दे दिए गए हैं। मुकदमों की तफ्तीश की रिपोर्ट तैयार करने के लिए अब विवेचक घटनास्थल या फिर घर बैठकर भी अपनी रिपोर्ट मोबाइल टैब से तैयार कर सकेंगे।

मोबाइल टैब पर तफ्तीश करने का तरीका विवेचकों को सोमवार को गूगल मीट पर प्रशिक्षण देकर सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण सीधे पुलिस मुख्यालय के संचार केंद्र से दिया जाएगा। इसमें टैब पर रिपोर्ट तैयार करने समेत सभी प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें