Dehradun NewsHighlight

देहरादून : महिला की फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम ID बनाकर फ्रेंड सर्किल में भेजी अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

देहरादून की कोतवाली महानगर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने एक महिला की फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसके दोस्तों को अश्लील वीडियो भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि शिकायत मिलने के बाद 28 मई को कोतवाली नगर में एसएसआई लोकेंद्र बहुगुणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें मुकदमा अपराध संख्या 373/20 धारा 66D/67 आईटी एक्ट मे वांछित अज्ञात आरोपी की तलाश करने और गिरफ्तार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस टीम को दिए गए थे।

इस मुकदमे में अभियुक्त द्वारा एक महिला की फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आईडी से अश्लील वीडियो क्लिप उनके फ्रेंड सर्किल मे लोगों को भेजी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार मुकदमे में सबुत जुटाए गए। संकलन किया गया। पुलिस को जानकारी मिली उपरोक्त मुकदमे फर्जी आईडी बनाने वाला व्यक्ति मोहम्मद अमन पुत्र मुजाहिद निवासी चंदेरी मध्य प्रदेश का निवासी है। पर्याप्त साक्ष्य संकलन के पश्चात अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर आज 29 मई को दबिश दी गई और अभियुक्त को चंदेरी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद किया गया है। अभियुक्त को कल समय से माननीय न्यायालय के समक्ष वास्ते न्यायिक रिमांड पेश किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें