HighlightNainital News

उत्तराखंड : कल से शुरू होगा 500 बेड का ये अस्पताल, सांसद ने किया निरीक्षण

नैनीताल: सांसद अजय भट्ट ने आज डीआरडीओ द्वारा तैयार किये जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आज देर शाम तक अस्पताल की सभी ब्यबस्थाओ को दुरूस्त करने के निर्देश दिये. अजय भट्ट ने कहा की डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल की कल से शुरुआत होगी.

पहाड़ो में जिस कदर स्वास्थ सेवाये बदहाल हैं. उसके चलते इस अस्पताल का लाभ हल्द्वानी के साथ साथ कुमाऊँ के सीमांत इलाकों के मरीजो को भी मिलेगा. इस अस्पताल में 100 वेंटीलेटर बेड और 125 आईसीयू बेड होंगे जिससे कोविड मरीजो को एक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इस अस्पताल का नाम जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम से होगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें