रूड़की : गंदा पानी पीने को मजबूर लोग, शिकायत के बाद भी नगर निगम और जल संस्थान ने नहीं ली सुध


रूड़की-रुड़की के पश्चिमी अंम्बर तलाव मोहल्ले में पिछले कई दिनों से नल से लगातार गन्दा पानी आने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है की उनके द्वारा नगर निगम और जल संस्थान दोनों जगह पर शिकायत की है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।।
साथ ही लोगों को मिलेगी कहना है कि फिलहाल कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है जिस कारण लोग अपने घरो में कैद है और वो पीने का पानी लेने के लिए कहीं बाहर भी नहीं जा सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया की उनके मोहल्ले में कोई नल तक भी नहीं है जिससे वो पानी को वह पीने में इस्तेमाल कर सकें।
उनका कहना है की उन्होंने नगर निगम से लेकर जल संस्थान तक शिकायत की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है जिस कारण वो इस गंदे पानी का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस खबर को दिखाने के बाद नगर निगम या जलस्थान इस ओर को ध्यान देते हैं या नहीं। या फिर ऐसे ही इन मोहल्ले वासियों को इस गंदे पानी से गुजारा करना होगा।