Udham Singh Nagar News

उधमसिंह नगर : पुलिस को देख भागने लगे, चेकिंग में दो कछुए बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

दिनेशपुर : मुखबिर की सूचना पर उधमसिंह नगर की गदरपुर पुलिस ने दो कछुए तस्करों को गिरफ्तार किया l

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी से दो संदिग्ध व्यक्ति रामबाग रोड़ में रात को घूम रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो वो भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने  पर उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के दो कछुए बरामद हुए।

जानकारी मिली है कि काफी लंबे समय से दोनों आरोपी दिनेशपुर क्षेत्र में कछुआ की तस्करी कर रहे थे। उनके थैले में दो जिंदा कछुए मिले। तत्काल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और वन विभाग को दोनों जिंदा कछुए सौंप दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें