उत्तराखंड: तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मरीज, अब तक आ चुके 198 मामले


ऋषिकेश: ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 140 मरीज एम्स में आ चुके हैं। इनमें से 125 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। म्यूकोर माइकोसिस के संडे को 15 नए मरीज भर्ती किए गए। जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया अस्पताल से अब तक छह मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। गंभीर रूप से बीमार नौ मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। प्रदेशभर में अब तक 198 मामले सामने आ चुके हैं। 15 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब एम्स अस्पताल में म्यूकोर माइकोसिस के शेष 125 मरीज भर्ती हैं। रविवार को यहां फंगस संक्रमित 15 नए मरीज भर्ती किए गए। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में नोडल अधिकारी डॉ. संजॉय दास ने बताया कि अब तक सात मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। पूर्व में दो मरीजों की मृत्यु हो गई थी। वर्तमान में यहां 15 मरीज भर्ती है।