Big NewsHaridwar News

ब्रेकिंग : मंत्री सतपाल महाराज का लक्सर दौरा रद्द, अब इस दिन का प्रोग्राम

लक्सर : सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का आज 31 मई को लक्सर में दौरा किन्ही कारणों के चलते रद्द हुआ। अब 1 जून को सतपाल महाराज लक्सर दौरे पर पहुंचेंगे। इसकी जानकारी मंत्री के निजी सचिव सुरेश कुमार ने दी है।

बता दें कि सिंचाई मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज निरीक्षण करने लक्सर और खानपुर क्षेत्र पहुंचने वाले थे।बता दें कि लक्सर के बालावाली राजकीय स्कूल मैदान में हेलीपैड से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को पहुंचना था। सतपाल महाराज के आज के दौरे को लेकर प्रशासन सुबह से ही व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड पर था लेकिन दौरा रद्द हो गया। वहीं अब महाराज का दौरा 1 जून को निर्धारित किया गया है। बता दें कि सतपार महाराज लक्सर के बालावाली नीलधारा गंगा पर बने तटबंध का जायजा भी लेने वाले थे जो 2017 में आई बाढ़ में टूट गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें