Big NewsDehradun NewsHarish Rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत को कांग्रेस हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्या मानेंगे सिद्धू और अमरिंदर?

Congress sonia gandhi

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत को एक और नई जिम्मेदारी मिल गई है। जी हां बता दें कि हरदा अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खराब होते संबंधों को सुधारने की अहम जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सिलसिले में गठित तीन सदस्यीय समिति में हरीश रावत को जगह दी है। इसमे हरदा मल्लिकार्जुन खडग़े और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल शामिल हैं।

आपको बता दें कि 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए पार्टी हाईकमान उक्त दोनों नेताओं के बीच मतभेद खत्म कराना चाहती है और इसकी जिम्मेदारी हरदा को सौंपी गई है यानी कि इससे साफ है कि हाईकमान को हरीश रावत की कला पर पूरा भरोसा है इसलिए उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीते रोज दिल्ली जा चुके हैं। शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में समिति की औपचारिक बैठक होने की जानकारी मिली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें