HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड: ग्लेशियर में आयी दरार, रवाना हुई ITBP और SDRF की टीमें, वैज्ञानिकों ने किया हवाई सर्वे

cracks in glacier

चमोली: पिछले दिनों चमोली जिले के रैणी गांव की ऋषि गंगा के शीर्ष के ग्लेशियर में आयी दरारों का मामला काफी चर्चा में रहा है। वैज्ञानिकों की चिंता के बाद सरकार ने एक टीम को हवाई सर्वेक्षण के लिए भेजा था। शनिवार को टीम ने हवाई सर्वे किया और ग्लेशियरों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। टीम अपनी रिपोर्ट जल्द सरकार को देगी। लेकिन, उससे पहले ही आईअीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें ग्लेशियरों की सही जानकारी जुटाने के लिए रवाना हो गई है।

टीम दो दिन बाद जोशीमठ लौटेगी। 26 मई को रैणी गांव के ग्रामीणों ने ऋषि गंगा के उद्गम स्थल का भ्रमण किया था। ग्रामीणों ने देखा कि ऋषि गंगा क्षेत्र में ग्लेशियरों में दरारें पड़ी हैं। उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। प्रशासन ने शासन से वैज्ञानिकों की टीम के द्वारा ग्लेशियरों के सर्वेक्षण का आग्रह किया था। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शनिवार को वैज्ञानिकों की टीम ने ग्लेशियरों का निरीक्षण किया है और टीम देहरादून लौट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें