HighlightSports

राहत की खबर: 24 घंटे में कोरोना के 1.73 लाख मामले आए सामने, 46 दिनों में सबसे कम

1.73 lakh cases of corona reported in 24 hours

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देश में करीब 1.73 लाख नए मामले सामने आए। 46 दिन में कोरोना संक्रमण का ये सबसे कम आंकड़ा है। गुरुवार को 1.86 लाख मामले सामने आए थे।

लेकिन, मौतों का आंकड़ा अब भी तीन हजार के पार बना हुआ है। पिछले 32 दिन से रोजाना औसतन तीन हजार लोगों की मौत हो रही है। 26 अप्रैल को 2766 लोगों ने जान गंवाई थी, इसके बाद से आंकड़ा तीन हजार के ऊपर ही बना हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक कोरोना से दो करोड़ 51 लाख 78 हजार 11 लोग ठीक हो चुके हैं।  देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट अब 9.84 फीसदी हो गया है, जो लगातार पिछले पांच दिनों में दस फीसदी से कम है।  देश में कल कोरोना से 3617 लोगों की मौत हो गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें