BageshwarBig News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरा वाहन, पिता की मौत, बेटा घायल

bageswar accident

बागेश्वर: जिले के कपकोट के पौथिंग के नौधारा के पास एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मैक्स जीप खाई में गिरी गई। बताया जा रहा है कि चालक भराड़ी से सवारी लेकर दूणी जा रहा था। घर जाते समय हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बजाया गया कि पोथिंग निवासी चालक होशियार सिंह भराड़ी से सवारी लेकर दूणी गया था। वहां से लौटते वक्त नौधारा के पास जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 का बेटा दिनेश घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया गया।

Back to top button