Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल में था भर्ती

हल्द्वानी: जेल में इलाज के दौरान एक कैदी का मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उधमसिंह नगर के काशीपुर अली खान निवासी 37 वर्षीय सहादत एनडीपीएस एक्ट के मामले में 26 मई को हल्द्वानी जेल आया था। जहां 27 मई शाम को उसकी तबीयत खराब होने के बाद देर शाम बेस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दियाए जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा का कहना है कि कैदी की तबीयत खराब होने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसको एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों को कैदी की मौत की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी को भी कैदी की मौत की सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें