HighlightNainital News

उत्तराखंड : बाजार क्या खुले, उमड़ पड़ी भारी भीड़, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

हल्द्वानी : कोरोना कर्फ्यू के दौरान आज 8 से 12 बजे तक राशन और किराना स्टोर सहित ऑटोमोबाइल की दुकानों को खोले जाने के निर्देश के बाद बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के परिणाम देखने के बावजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी जगह जगह सामान खरीदने को भारी भीड़ दिखाई दी और बाजारों में भी जाम की स्थिति बनी रही।

राजधानी देहरादून से लेकर हल्द्वानी और पहाड़ के बाजारों में इसी तरह के नजारे नजर आए। कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है लेकिन आज बाजार में खचाखच भीड़ देखकर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।

किसी तरह प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण करते हुए 12 बजते ही दुकान व बाजार बंद कराया, गौरतलब है कि इस सप्ताह कोविड कर्फ्यू में केवल आज के दिन 8 से 12 बजे तक राशन किराना और ऑटो मोबाइल की दुकान खोलने की परमिशन शासन और जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें