Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: पेट्रोल पंपों पर चलता है घटतौली का खेल!, परिवहन मंत्री को लिखी चिट्ठी

देहरादून: देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर वाहनों पर पेट्रोल पंपों की घटतौली रोकने के लिए डिजिटल मीटर लागने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि देशभर में पेट्रोल पंपों पर समस्त वाहनों में पेट्रोल-डीजल की घटतौली की शिकायतें आती रहती हैं।

सरकार ने इसको लेकर प्रयास भी किए, लेकिन सफलाता नहीं मिल पाई है। महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि वाहन निर्माता कंपनियां नए वाहनों को डिजिटल प्रणाली से युक्त तो बना ही रहे हैं।

इसलिए डिजिटल मीटर प्रणाली विकसित कर नए और पुराने वाहनों के टैंक में डिजिटल मीटर लगाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इससे पेट्रोल पंप पर हो रही घटतौली पर अंकुश लगाया जा सकता है। इससे बड़े भ्रष्टाचार को रोकने में सफलता मिल सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें