Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : व्यापारियों का टूटा सब्र, दुकान के बाहर चिपकाया बोर्ड, कहा- 1 जून से खोलेंगे दुकानें

ऋषिकेश- बीते दिनों उत्तराखंड में कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू प्रदेश भर में लागू किया था और दुकानों बाजारों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। प्रदेशभर में गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानें खुल रही है लेकिन बात अगर करें ऋषिकेश की तो यहां व्यापारियों का पारा अब ऊपर चढ़ गया है। जी हां ऋषिकेश के व्यापारियों ने एक नोटिस बोर्ड दुकानों के आगे लिख कर लटका दिया है और उसमें साफ लिखा है कि 1 जून से सुबह 7:00 से लेकर 2:00 तक वह अपनी दुकान खोलेंगे व्यापारियों के इस सूचना पट्टी से साफ है कि उन्होंने सरकार की गाइडलाइन को मानने से साफ इंकार कर दिया है

व्यापारियों का कहना है कि कई महीनों से दुकान बंद होने के कारण उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है उनके परिवार का लालन पालन पोषण कैसे करें यह समझ नहीं आ रहा है व्यापारियों का कहना है कि बार-बार बाजार बंद होने के कारण वह लोग परेशान हो गए हैं और उनके सब्र का बांध टूट गया है। उनका कहना है कि सरकार बार-बार गाइडलाइन को बदलती रहती है और खुद सरकारी दफ्तरों को खोल कर काम पूरा करती है। व्यापारियों का कहना है कि सिर्फ कर्फ्यू में व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है

बता दें कि ऋषिकेश में प्रतिष्ठानों के आगे सूचना पट्ट  लिखकर टांग दिया गया है जिसमे लिखा है कि मेरी दुकान 1-06-21 से मेरी दुकान प्रातः 7:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेगी निवेदक में भी सत्यता का प्रदर्शन है निवेदक का नाम पीड़ित व्यापारी लिखा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें