highlightNational

यमुना एक्सप्रेस-वे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आसपास मची अफरा-तफरी

आज उस वक्त सबकी सांसें थम गई जब एक विमान एक्सप्रेस वे पर अचानक लैंड कर गया आसपास अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पुलिस पहुंची और सुरक्षित विमान में मौजूद दो लोगों को बाहर निकाला गया. मामला मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र का है। जहां अचानक यमुना एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रेनर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा में आज दोपहर 1 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास विमान चक्‍कर काटने लगा। जिसके बाद मौक पर पुलिस पहुंची और विमान की लैंडिंग कराई। ये चार्टर प्‍लेन था। विमान में दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित है। विमान नारनौल(हरियाणा) से अलीगढ़ जा रहा था।

Back to top button