HighlightNainital News

उत्तराखंड: गांव-गांव पहुंचाई जा रही आइवरमेक्टिन, मास्क और सैनिटाइजर भी भेजे

mask and sanitizer to every village

हल्द्वानी : सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में कोरोना को रोकने के लिए अब गांव-गांव तक आइवरमेक्टिन की दवा वितरित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हल्द्वानी तहसील में आज एसडीएम विवेक राय और तहसीलदार नितेश डागर ने बीएलओ को आइवरमेक्टिन दवा वितरित की।

साथ ही एसडीएम विवेक राय ने बताया कि गांव गांव में प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने की ताकत देने वाली आइवरमेक्टिन की दवा प्रत्येक बूथ में बीएलओ के माध्यम से वितरित की जाएगी। इस दौरान सभी बीएलओ व आशा कार्यकर्ताओं को ग्लब्ज, सैनिटाइजर, मास्क, चश्मा सहित अन्य बचाव के उपकरण भी दिए जा रहे हैं। सरकार का निर्देश है कि ग्रामीण स्तर पर लोगों के बचाव के लिए व्यापक उपाय किए जाएं। लिहाजा हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में घर-घर तक दवाई वितरण का कार्य चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें