Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश ब्रेकिंग : स्विफ्ट डिजायर से 10 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार, 18 हाफ अंग्रेजी शराब भी जब्त

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग जगहों से अवैध शराब की तस्करी करते स्विफ्ट डिजायर (UK17-TA-0423) में 10 पेटी अंग्रेजी शराब और 18 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया।

बता दें कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ऋषिकेश पुलिस को सफलता हाथ लगी। ऋषिकेश में गठित टीम द्वारा खदरी रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज श्यामपुर ऋषिकेश के पास एक स्विफ्ट डिजायर (UK17-TA-0423) को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया तो उसके पास कट्टे में 18 हाफ अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की बरामद हुई।

नाम पता अभियुक्तगण
1- – सचिन जाटव पुत्र श्री रतीराम जाटव निवासी न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ( स्विफ्ट डिजायर न०- UK17-TA-0423 से), 2- 18 हाफ अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग सुपीरियर ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें