HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: बरेली से लाकर इन शहरों के युवाओं को बेचता था स्मैक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

smack barely

किच्छा : एसएसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। किच्छा कोतवाली पुलिस द्वारा पिपलिया चैराहा के पास अभियुक्त सादाब निवासी मोहल्ला शेखूपुर, वार्ड 24, थाना बहेड़ी के कब्जे से 31.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वो स्मैक का अवैध कारोबार अन्य तस्करों के साथ मिलकर करता है। वो स्मैक बहेड़ी से लाकर किच्छा, हल्द्वानी और लालकुआं में युवाओें को महंगे दामों पर बेचता था। अभियुक्त द्वारा दी‌ गई जानकारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। पुलिस मामले को लेकर स्मैक के बड़े कोरोबारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें