Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी गढ़वाल ब्रेकिंग : रिश्तेदार से मिलकर वापस गांव लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

big road accident

पौड़ी : पौडी में घोड़ीखाल-निसणी मोटर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन के परखच्चे उड़ गए. वाहन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैै कि यह हादसा कितना इतना भयानक था.

मिली जानकारी के अनुसार घोड़ीखाल निसणी मोटर मार्ग पर एक वाहन अचानक अनियन्त्रित होकर खाई में जा गिरख जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग इस हादसे में घायल हो गए। वाहन में सवार सभी लोग चाकीसैण तहसील क्षेत्र के बताए जा रहे हैं जो कि अपने रिश्तेदारों से मिलने डोबरिया गांव आये थे। सभी लोग रिश्तेदारों से मिलकर वापस चाकीसैंण जा रहे थे कि तभी अचानक से उनका वाहन घोडी़खाल निसणी मोटर मार्ग पर अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंच कर राजस्व विभाग और पुलिस ने रेस्क्यू कर शव और अन्य चार घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार 4 घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे की सूचना घायल व्यक्ति और हादसे में मृत व्यक्ति के परिजनों को दे दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें