Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में 101 हुई ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या, 7 की मौत, डॉक्टर बोले-छूने से नहीं फैलता

black fungus

ऋषिकेश : उत्तराखंड में एक ओर जहां कोरोना का कहर कम हुआ तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। एम्स ऋषिकेश में दो सप्ताह के अंदर ही ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा 101 पहुंच गया है।

एम्स प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार लगातार ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एम्स के डायरेक्टर प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि ज्यादातर इस बीमारी के मरीज या तो कोविड-19 से पीड़ित हैं या फिर शुगर से ग्रसित है। ऐसे मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। राहत की बात यह है कि यह बीमारी कोविड-19 की तरह छूने से नहीं फैलती है। बताया अब तक 101 मरीज ब्लैक फंगस के एम्स में इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। जिसमें से उपचार के दौरान 7 गंभीर मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल एम्स में 92 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें