Dehradun NewsHighlight

देहरादून ब्रेकिंग : आर्मी फायरिंग रेंज के अंदर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

25 year boy suiside in dehradun

देहरादून : रायपुर थाना इलाके में आर्मी फायरिंग रेंज के अंदर जंगल में एक 25 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिली है कि मृतक युवक का नाम योगेश है जो कि 2 दिन से लापता था। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये कैसे हो गया।

वहीं इस मामले की सूचना पर मौके पर रायपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक शव एक सूखे पेड़ पर करीब 10 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस नेेे युवक द्वारा आत्म हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान योगेश कुमार पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी शिवलोक कॉलोनी राम नगर थाना रायपुर उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें